नए साल पर किससे भिड़ेगी टीम इंडिया ? जानिए पूरा शेड्यूल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. पहले टेस्ट मैच में भारतीय खिलाड़ियों को जीत मिली तो वहीं दूसरे टेस्ट मैच यानि कि पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को जीत मिली. इस तरह से दोनों टीमें 1-1 पॉइंट के साथ बराबर पर है. वहीं, अब 14 दिसंबर को तीसरा टेस्ट मैच खेला जायेगा. यह मुकाबला ब्रिसबेन में होगा. भारतीय टीम नए साल के मौके पर ऑस्ट्रेलिया में ही रहेगी. उसका नए साल पर पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया से ही होगा.

लेकिन 2025 का पहला वनडे और पहला टी20 इंग्लैंड के खिलाफ होगा. टीम इंडिया 2024 का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेलेगी. इधर, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक मेलबर्न में खेला जाएगा. इसके बाद नया साल लग जाएगा. टीम इंडिया सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में खेलेगी. यह उसके लिए 2025 का पहला मैच होगा. टीम इंडिया का मुकाबला इसके बाद इंग्लैंड से होगा.

जानकारी के मुताबिक, इंग्लैंड क्रिकेट टीम जनवरी 2025 में भारत दौरे पर आएगी. भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच कोलकाता में 22 जनवरी को खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी टी20 मैच मुंबई में 2 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसका पहला मैच 6 फरवरी को नागपुर में आयोजित होगा. वहीं आखिरी वनडे 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

भारत का नए साल के मौके पर टेस्ट शेड्यूल -
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - पांचवां टेस्ट - सिडनी
(भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का चौथा टेस्ट 30 दिसंबर को खत्म हो जाएगा
टीम इंडिया का नए साल में टी20 शेड्यूल -
भारत बनाम इंग्लैंड - पहला टी20 - 22 जनवरी
भारत बनाम इंग्लैंड - दूसरा टी20 - 25 जनवरी
भारत बनाम इंग्लैंड - तीसरा टी20 - 28 जनवरी
भारत बनाम इंग्लैंड - चौथा टी20 - 31 जनवरी
भारत बनाम इंग्लैंड - पांचवां टी20 - 02 फरवरी
भारत की बेटियों ने देश का नाम एक बार फिर रोशन किया है. महिला हॉकी टीम ने राजगीर में चीन को 1-0 से हराकर बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 का खिताब अपने नाम किया। फ़ाइनल का एकमात्र और निर्णायक गोल दीपिका (31’) ने किया, जिससे भारत ने अपना खिताब बचाने में सफलता पाई।भारत ने तीसरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता।
हॉकी इंडिया ने टीम की इस शानदार जीत पर खिलाड़ियों को 3 लाख प्रति खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को ₹1.5 लाख प्रति सदस्य का इनाम देने की घोषणा की। साथ ही एशियन हॉकी फेडरेशन ने पहली बार पोडियम फिनिश करने वाली टीमों के लिए नकद इनाम घोषित किया। भारत को USD 10,000, चीन को USD 7,000 और जापान को USD 5,000 प्रदान किए जाएंगे।

बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर 2024 में भारतीय महिला हॉकी टीम की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में बिहार सरकार ने खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए बड़ी नकद पुरस्कार राशि की घोषणा की है। टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा, जो राजगीर हॉकी स्टेडियम में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना है।इसके साथ ही मुख्य कोच हरेंद्र सिंह को भी 10 लाख का पुरस्कार दिया गया, जबकि सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 5 लाख की राशि से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान भारतीय महिला हॉकी टीम की कड़ी मेहनत, अनुशासन और देश के लिए गौरव हासिल करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बिहार सरकार की इस पहल ने राज्य और देश में खेलों को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।
मैच का विवरण
पहला हाफ:
खेल के पहले हाफ में दोनों टीमों ने शानदार शुरुआत की, लेकिन गोल करने के मौके बनाने में असफल रहीं। भारत और चीन दोनों ने सर्कल में प्रवेश किया, लेकिन चीन की मजबूत डिफेंस ने भारतीय आक्रमण को रोके रखा। हाफटाइम तक स्कोर 0-0 रहा।

दूसरा हाफ:
दूसरे हाफ की शुरुआत में ही भारत ने एक पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया। नवनीत ने गेंद को दीपिका की ओर पास किया, जिन्होंने सटीक रिवर्स शॉट के जरिए गेंद को गोलपोस्ट के निचले दाएं कोने में डाल दिया। यह गोल मैच का एकमात्र निर्णायक गोल साबित हुआ।
आखिरी क्वार्टर:
चीन ने अंतिम क्वार्टर में जोरदार वापसी करने की कोशिश की और कई मौके बनाए, लेकिन भारतीय डिफेंस दीवार की तरह खड़ी रही। गोलकीपर बिचु देवी और डिफेंस लाइन ने चीन के सभी हमलों को नाकाम कर दिया।

महत्वपूर्ण बिंदु:
भारत ने तीसरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता।
दीपिका ने खेल का एकमात्र और निर्णायक गोल किया।
हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन ने खिलाड़ियों और टीमों के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की।
खुशखबरी: बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी 13 साल की उम्र में खेलेंगे IPL, ऑक्शन सूची में शामिल

Saturday, November 16
बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी आई है। इस बार आईपीएल के ऑक्शन में बिहार के समस्तीपुर जिले के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल किया गया है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने उनके नाम को स्वीकृति दे दी है। इस ऑक्शन के लिए कुल 574 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें 366 भारतीय खिलाड़ी हैं, और खास बात यह है कि पहली बार किसी 13 साल के खिलाड़ी को इस सूची में स्थान मिला है।
वैभव सूर्यवंशी की उम्र केवल 13 साल है, और वे पहले ही रणजी ट्रॉफी, हेमंत ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट्स में अपनी शानदार प्रदर्शन से चर्चा में आ चुके हैं। पिछले एक साल में उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में 49 शतक और 3 दोहरे शतक जड़े हैं।
सचिन तेंदुलकर से भी कम उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने केवल 12 साल 9 महीने और 14 दिन की उम्र में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया था। उनके पिता, संजीव सूर्यवंशी, जो एक किसान हैं, ने बताया कि उनके बेटे को क्रिकेट का खास शौक था, और इसलिए उसने केवल 5 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 7 साल की उम्र में उसे क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलवाया गया था।
अब जब वैभव आईपीएल खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए हैं, तो उनके नाम पर एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भविष्य में वैभव कितनी ऊंचाईयों तक पहुंचते हैं।
भारत के वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने टी20 सीरीज में बनाए सबसे ज्यादा रन: पूरी लिस्ट
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला कल खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ने साउथ अफ्रीका में 3-1 से टी20 सीरीज जीत ली। भारतीय बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन ने मेज़बान टीम को हरा दिया। भारत ने 4 मैचों में तीन बार 200 से ज्यादा रन बनाए, जबकि आखिरी मैच में 283 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस सीरीज में तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने 2-2 शतक लगाए और दोनों ने 200 से ज्यादा रन बनाए। आइए जानते हैं उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने एक टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए:

Saturday, November 16
तिलक वर्मा
तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज में 280 रन बनाकर भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा। वे एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वे एक टी20 सीरीज में 250 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं।विराट कोहली
इस सूची में किंग कोहली का नाम भी है। 2021 में इंग्लैंड के भारत दौरे पर खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज में विराट ने 231 रन बनाए थे। हालांकि, तिलक वर्मा ने अब उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।केएल राहुल
टीम इंडिया से वर्तमान में बाहर चल रहे केएल राहुल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। राहुल ने 2020 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में 224 रन बनाए थे। भारत ने उस सीरीज को 5-0 से जीतने में सफलता पाई थी।रुतुराज गायकवाड़
रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले साल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई टी20 सीरीज में 223 रन बनाए थे। उन्होंने एक शतक भी लगाया और भारत ने 5 मैचों की इस सीरीज में जीत दर्ज की थी।संजू सैमसन
संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी20 सीरीज में 216 रन बनाए। खास बात यह है कि उन्होंने इस सीरीज में दो शतक जड़े, हालांकि दो पारियों में वे शून्य पर भी आउट हुए। फिर भी वह इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं।
इन खिलाड़ियों ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीय क्रिकेट को गर्व महसूस कराया और टी20 सीरीज में अपने नाम महत्वपूर्ण रिकॉर्ड दर्ज किए।





No comments:
Post a Comment