रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन पर 25 नवंबर से छह दिनों तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान ट्रेन संख्या 08693/08694 रांची-लोहरदगा-रांची मेमू स्पेशल को रद्द किया गया है। इसके साथ ही अन्य दूसरी ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ेगा। ऐसे में जरूरी है कि यात्री दिन और तारीखें देखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। रांची रेल मंडल के अंतर्गत मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए 25 नवंबर से छह दिनों के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। विशेष रूप से ट्रेन संख्या 08693/08694 रांची-लोहरदगा-रांची मेमू स्पेशल को 25, 29, 30 नवंबर, 1, 2 और 3 दिसंबर को रद्द किया गया है। भारतीय रेलवे की ओर से पहले चरण का ब्लॉक एलएनटी की ओर से आए एक प्रस्ताव पर दिया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि दूसरा ब्लॉक भी दूसरा प्रस्ताव आने के बाद दिया जाएगा।रेलवे की ओर से यह भी कहा गया है कि संभावित ब्लॉक रात में लिया जाएगा, इसमें निर्धारित घंटे के लिए ब्लॉक लिया जाएगा।इस दौरान लोहरदगा रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। रांची रेलवे स्टेशन से अन्य दिशाओं की ओर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहेगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
रिलीज डेट, एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अनुमान व पूरी जानकारी
विश्नु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म कन्नप्पा 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। यह फिल्म भगवान शिव के परम भक्त कन्नप्पा की पौराण...
-
मार्च तिमाही में (Q4 FY25), भारतीय बैंकों ने लगभग 17 तिमाहियों के बाद पहली बार एक अंक वाले (single-digit) वार्षिक नेट प्रॉफिट वृद्धि ...
-
महाराष्ट्र राज्य शहरी विकास विभाग ने बीएमसी अधिकारियों को चुनाव के मद्देनजर वार्ड परिसीमन ड्राफ्ट को पूरी तरह गोपनीय रखने का निर्देश दिया ...
-
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई लोकल रेलवे में व्यापक सुधारों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि स्वचालित दरवाजों और बेहतर वेंटिलेशन से ...
No comments:
Post a Comment